Posts

Showing posts from August, 2018

Index Page

India exam GK Menu Main Contain Right Side Bar Footer

राज्यसभा में बोले राजनाथ सिंह: असम के NRC लिस्ट से किसी भी भारतीय का नाम नहीं हटेगा, गलतफहमियों से बचें

राज्यसभा में बोले राजनाथ सिंह : असम के NRC लिस्ट से किसी भी भारतीय का नाम नहीं हटेगा , गलतफहमियों से बचें नई दिल्ली: बीते कई दिनों से असम के एनआरसी  (NRC) के मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में संग्राम छिड़ा है.  सरकार और विपक्ष में इस मुद्दे पर घमासान जारी है. मगर शुक्रवार को सरकार की ओर से राज्यसभा में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भरोसा दिलाया कि एनआरसी की यह फाइनल लिस्ट नहीं है और सबको अपनी पहचान साबित करने का मौका मिलेगा. इसलिए किसी को घबराने की जरूरत नहीं है.  एनआरसी के मुद्दे पर राज्यसभा में राजनाथ सिंह ने कहा कि एनआरसी को लेकर गलत प्रचार किया जा रहा है.  उन्होंने कहा कि अभी यह फाइनल लिस्ट नहीं है, जिनका नाम एनआरसी में नहीं है वह फॉरेनर्स ट्रिब्यूनल जा सकते हैं.  उन्होंने कहा कि कुछ लोग इसे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं. 

रिलायंस फिर भारत की सबसे बड़ी कंपनी, मार्केट कैप 7.51 लाख करोड़ रुपए हुआ, टीसीएस को पीछे छोड़ा

1 August 2018 रिलायंस फिर भारत की सबसे बड़ी कंपनी, मार्केट कैप 7.51 लाख करोड़ रुपए हुआ, टीसीएस को पीछे छोड़ा रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में एक बार फिर देश की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है।  कंपनी का मार्केट कैप मंगलवार को 7.51 लाख करोड़ रुपए हो गया।  उसने 7.43 लाख करोड़ रुपए मार्केट कैप वाली टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) को पीछे छोड़ दिया।  रिलायंस अपने शेयर के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंचने के चलते नंबर वन बनी। 2013 में टीसीएस ने मार्केट कैप के मामले में रिलायंस को पीछे छोड़ा था।  चार साल बाद अप्रैल 2017 में रिलायंस ने फिर टीसीएस को पीछे छोड़ा।  तब से दोनों के बीच कड़ी टक्कर बनी हुई है।

भारत एसटीए-1 सूची में

1 August 2018 भारत एसटीए-1 सूची में अमरीका ने भारत को सामरिक व्यापार प्राधिकरण(एसटीए)-1 का दर्जा दिया है।  यह दर्जा मिलने के बाद भारत को अमरीका से उच्च तकनीकी सामरिक उत्पादों का लेन-देन आसान होगा।  36 देशों की सूची में दक्षिण एशिया से भारत इकलौता देश है।  अन्य एशियाई देशों में जापान और दक्षिण कोरिया को रखा गया है।  इस सूची में अधिकातर नाटो देशों को रखा गया है।

राजस्थान की सीमाएँ

Image
राजस्थान की सीमाएँ राजस्थान   की   सीमाएँ §    राजस्थान   की   उत्तरी   और   उत्तरी - पूर्वी   पंजाब   तथा   हरियाणा   से ,   पूर्वी   सीमा   उत्तरप्रदेश   एवं   मध्यप्रदेश   से   दक्षिणी   पूर्वी   सीमा   मध्यप्रदेश से   तथा   दक्षिणी   और   दक्षिणी - पश्चिमी   सीमा   क्रमश :   मध्य   प्रदेश   तथा   गुजरात   से   संयुक्त   रूप   से   लगती   है। §   राजस्थान   की   पश्चिमी   सीमा   पाकिस्तान   से   लगी   हुर्इ   है। §    राज्य   की   कुल   स्थल   सीमा   5920   किमी .   है।   जिसमें   से   1070   किमी .   अंतर्राष्ट्रीय   सीमा   ( रेडक्लिफ )   पाकिस्तान   से   लगती   है।   राजस्थान की   अंतर्राज्यीय   सीमा   4850 ...